{"_id":"6a98710586e67d34e501e373","slug":"food-department-team-sent-15-samples-for-testing-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर मिलावटखोरों पर नजर: खाद्य विभाग ने बनाई छह टीमें, कुट्टू का आटा समेत जांच के लिए भेजे 15 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी पर मिलावटखोरों पर नजर: खाद्य विभाग ने बनाई छह टीमें, कुट्टू का आटा समेत जांच के लिए भेजे 15 नमूने
Thu, 03 Sep 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:01 AM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी नजदीक आते ही खाद्य विभाग की सक्रिय हो गई है। मिलावटखोरी रोकने के लिए छह टीमें बनाई गईं हैं। पहले दिन टीम ने 15 सामानों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन
जांच के लिए सैंपल लेती टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में खाद्य विभाग ने जन्माष्टमी को देखते हुए छह टीमें बनाई हैं। ये टीम कुट्टू, साबूदाना समेत व्रत में उपयोग होने वाली सामग्री के प्राथमिकता पर नमूने लेकर जांच कराएगी। पहले दिन 15 नमूने लेकर लैब भेजे हैं। इस दौरान व्यापारियों को भी जागरूक करते हुए घटिया सामग्री न बेचने की हिदायत दी गई है।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिलायंस रिटेल कॉसमॉस मॉल से साबूदाना, 100 फुटा रोड स्थित वैन सप्लायर्स वालमार्ट होलसेल से पनीर, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वालमार्ट होलसेल से साबूदाना के दो, सेंधा नमक, किशमिश के दो, कोकोनट पाउडर, मखाना, मुनक्का और मूंगफली दाना का एक-एक नमूना लिया है। अमित ट्रेडिंग कंपनी जगनेर से साबूदाना, वैष्णो ट्रेडर्स से सेंधा नमक, अवधपुरी चौराहा अशोक कुमार के प्रतिष्ठान से चीनी, साबूदाना का नमूना जांच के लिए लैब भेजा है।