{"_id":"6a98d8f08dd6c133870f9c06","slug":"double-decker-bus-crashes-into-unknown-vehicle-on-agra-lucknow-expressway-13-injured-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन से टकराई डबल डेकर बस, चालक समेत 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन से टकराई डबल डेकर बस, चालक समेत 13 घायल
Thu, 03 Sep 2026 07:48 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:48 AM IST
सार
बलिया से दिल्ली जा रही शिवगंगा ट्रैवल्स की डबल डेकर बस फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में चालक समेत 13 लोग घायल हुए, जबकि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार तड़के सवारियों से भरी डबल डेकर बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत 13 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फतेहाबाद थाना पुलिस और यूपीडा की टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया। प्रारंभिक तौर पर चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
शिवगंगा ट्रैवल्स की डबल डेकर बस बलिया से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 34 पर बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। यात्रियों के मुताबिक अचानक तेज धमाके की आवाज हुई, जिससे बस में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये लोग हुए घायल
हादसे में बस चालक रविंद्र पुत्र राजेश निवासी कानपुर देहात के अलावा सुजीत सिंह निवासी बलिया, जितेंद्र निवासी रसूलपुर थाना घोसी जिला मऊ, धनराज निवासी विगरापुर दिवारी थाना मधुबन जिला मऊ, सुरेंद्र कुमार, अर्जुन, कृष्ण कुमार निवासी अंबेडकर नगर, प्रवेश निवासी आजमगढ़, सरिता विश्वकर्मा व दिहांत विश्वकर्मा निवासी जयसिंहपुर जिला मऊ, सूरज निवासी फरीदपुर जिला मऊ, बबलू निवासी अंबेडकर नगर तथा सतेंद्र गुप्ता निवासी बलिया घायल हुए।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही फतेहाबाद थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी फतेहाबाद पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। घटना बस चालक को नींद की झपकी आने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।