{"_id":"6978c3603951a8b2300d300e","slug":"video-raised-awareness-about-road-safety-2026-01-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, वाहन चालकों को वितरित किए हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, वाहन चालकों को वितरित किए हेलमेट
आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल प्लाजा पर एनएचआई की परियोजना कार्यान्वयन इकाई (पीआईयू) आगरा की तरफ से एनएचआईटी टीम ने मंगलवार को 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के मौके पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए। उन्हें सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। साथ ही साथ दो पहिया वाहन स्वामियों को 50 हेलमेट वितरित किए। प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित कुमार ने बताया कि हादसों का मुख्य कारण है कि लोग हेलमेट नहीं पहनते हैं। इस वजह से हमारी तरफ से प्रयास किया गया है कि लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक किया जाए। मैनेजर दीपक शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को वाहन चलाते समय सड़क के नियमों का ध्यान रखना होगा। तभी हादसों को रोका जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी अछनेरा देवेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी कुकथला अमित बालियान, दीपक शर्मा, ईश्वर शर्मा, सरवर डांडा, पवन कुमार सहित टोल स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।