फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly man sleeping under tree wrapped in blanket dies under suspicious circumstances

पेड़ के नीचे पड़ा रहा शव: लोग समझते रहे कंबल ओढ़कर सो रहे हैं बुजुर्ग, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजी लाश

Wed, 07 Oct 2026 05:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 07 Oct 2026 05:44 PM IST
सार

कंबल ओढ़े होने के कारण लोगों को लगा कि वह सो रहे है। बुधवार सुबह से काफी देर तक उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो लोगों को संदेह हुआ। कंबल हटाकर देखने पर वह मृत अवस्था में मिले।

विज्ञापन
Elderly man sleeping under tree wrapped in blanket dies under suspicious circumstances
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बाह-फतेहाबाद मार्ग पर बाबा की तिबरिया के पास बुधवार को पेड़ के नीचे कंबल ओढ़कर सो रहे वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर आसपास के लोगों ने कंबल हटाकर देखा तो वृद्ध मृत अवस्था में पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि बाबा की तिबरिया के पास पेड़ के नीचे एक वृद्ध मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना पर थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी की तो मृतक की पहचान देवी सिंह (63) पुत्र सीताराम निवासी जवाहपुर, थाना फतेहाबाद के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि देवी सिंह अविवाहित थे। इधर-उधर रहकर अपना जीवन यापन करते थे। 
विज्ञापन


वह शराब पीने के आधी थे। बुधवार सुबह से पेड़ के नीचे कंबल डालकर सो रहे थे। कंबल ओढ़े होने के कारण लोगों को लगा कि वह सो रहे है। बुधवार सुबह से काफी देर तक उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो लोगों को संदेह हुआ। कंबल हटाकर देखने पर वह मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद से बात करने पर बताया कि वृद्ध की मौत प्राकृतिक रूप से होना प्रतीत होती है। मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed