{"_id":"6a884a544177f56ad60b49b5","slug":"video-proposal-sent-to-jal-nigam-to-construct-three-new-water-reservoirs-in-cantonment-area-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छावनी क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, तीन नए जलाशय बनाने के लिए जल निगम को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छावनी क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, तीन नए जलाशय बनाने के लिए जल निगम को भेजा प्रस्ताव
आगरा में पेयजल संकट से जूझ रहे छावनी क्षेत्र के तीन वार्डों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने पहल की है। करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से 2.50-2.50 लाख लीटर क्षमता के तीन नए भूमिगत जलाशयों का निर्माण कराने की योजना है। डीपीआर और एस्टीमेट तैयार कर जल निगम को प्रस्ताव भेज दिया गया है। विभागीय अधिकारियों को छह महीने के भीतर काम पूरा होने की उम्मीद है। जलापूर्ति प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तीनों जलाशय उन्हीं स्थानों पर बनाए जाएंगे, जहां जर्जर पानी की टंकियां तोड़ी गई थीं। बता दें कि इन टंकियों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था मुक्कमल किए ही ध्वस्त कर दिया गया था। फिलहाल भूमिगत जलाशयों से आपूर्ति की जा रही है। इनकी क्षमता कम होने, जर्जर और रिसाव होने के कारण 20-25 मिनट में ही इनका पानी खत्म हो जाता है। टक्कर रोड से भी मात्र 15-20 मिनट जलापूर्ति हो पा रही है, वह भी खारा है। ऐसे में क्षेत्रीय लोग इसका उपयोग सिर्फ सफाई आदि में कर पाते हैं। छावनी परिषद को जलकल विभाग से रोज छह एमएलडी पानी मिलता है। इसमें नौलक्खा पंपिंग स्टेशन से चार और छीपीटोला से दो एमएलडी शामिल है। परिषद इसके बदले हर माह 25 लाख रुपये देती है। क्षेत्रीय निवासी मोहम्मद अकरम ने बताया कि पानी का प्रेशर न आने से बहुत दिक्कत होती है। मोहम्मद असलम ने बताया कि जलापूर्ति का समय भी निश्चित नहीं है। छावनी क्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. पंकज महेंद्रू बताया कि बिना वैकल्पिक टंकी की व्यवस्था किए टंकियों को तोड़ दिया गया, इससे दिक्कत और बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।