{"_id":"6a963cafa61f55f478085154","slug":"onion-price-30-per-kg-in-mandi-50-60-in-local-markets-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्याज हुआ सस्ता: इस जगह मिल रहा 30 रुपये किलो, बाजार में 50 से 60 रुपये; जानें क्यों बढ़ा इतना अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज हुआ सस्ता: इस जगह मिल रहा 30 रुपये किलो, बाजार में 50 से 60 रुपये; जानें क्यों बढ़ा इतना अंतर
Tue, 01 Sep 2026 08:17 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 01 Sep 2026 08:17 AM IST
सार
आगरा की सिकंदरा मंडी में प्याज 20 से 40 रुपये किलो तक बिक रहा है, जबकि कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में यही प्याज 50 से 60 रुपये किलो पहुंच गया है। मंडी में प्याज की आवक 75 फीसदी घटकर 15 से 30 टन रह गई है, जिससे मंडी और खुदरा बाजार के दाम में बड़ा अंतर हो गया है।
विज्ञापन
सब्जी मंडी में रखा प्याज का ढेर। संवाद
विस्तार
आगरा के सिकंदरा स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में एक तरफ प्याज की आवक घट गई है, दूसरी तरफ खुले बाजार और गली-मुहल्लों से लेकर कॉलोनियों तक में प्याज, मनमाने दाम पर बिक रहा है। मंडी में प्याज का भाव 30 रुपये किलो है, जबकि बाजार में यह 50 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
सिकंदरा के नवीन फल एवं सब्जी मंडी में 75% प्याज की आवक घट गई है। 15 दिन पहले जहां 7 से 8 ट्रक यानी 105 से 120 टन तक प्याज आ रही थी। अब 15 से 30 टन रह गई है। इससे मंडी में प्याज 20 से 40 रुपये किलो और कॉलोनियों एवं गली-मोहल्लों में यह 50 से 60 रुपये किलो बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा मंडी में प्याज नासिक और मध्य प्रदेश से आती है। सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुलेमान ने बताया कि एक ट्रक में 15 टन प्याज आती है। 15 दिन पहले तक रोज 7 से 8 ट्रक मंडी में उतरते थे। प्याज की कीमत बढ़ने के बाद अलीगढ़ और फिरोजाबाद की मंडियों में प्याज आढ़तियों ने माल लेने से मना कर दिया है। मथुरा में भी आपूर्ति नाममात्र के लिए है।