{"_id":"6a964f16cbd813ef800d6d5f","slug":"lpg-cylinder-booking-update-lpg-cylinder-supply-halted-for-consumers-due-to-non-completion-of-e-kyc-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैस बुकिंग पर बड़ा अपडेट: एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा सिलिंडर, रोकी गई सप्लाई; आज ही करें ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस बुकिंग पर बड़ा अपडेट: एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा सिलिंडर, रोकी गई सप्लाई; आज ही करें ये काम
Tue, 01 Sep 2026 09:37 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:37 AM IST
सार
एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति रोक दी गई है। ऐसे में अब उपभोक्ताओं को एजेंसी पर जाकर अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही उनकी सिलिंडर की आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन
एलपीजी गैस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कराने की निर्धारित समय सीमा समाप्त हो गई। इससे आगरा जिले के करीब एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्ति विभाग और पेट्रोलियम कंपनियों ने सत्यापन प्रक्रिया के लिए बार-बार चेतावनी दी थी।
विभागीय निर्देशों के अनुसार मियाद पूरी होते ही ई-केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं का डाटा होल्ड पर डाला जा रहा है, जिससे प्रभावित उपभोक्ता अब न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन माध्यम से गैस सिलिंडर की बुकिंग करा सकेंगे। इसके साथ ही वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से गैस एजेंसियों को भी सख्त आदेश दिए गए हैं कि वे बिना सत्यापन वाले खातों में रिफिल जारी न करें।

बता दें, जिले में पंजीकृत कुल 13.5 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं में से इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक शामिल हैं। तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया था कि फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शनों की पहचान करने और पात्र लाभान्वितों तक सब्सिडी की सटीक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए यह सत्यापन प्रक्रिया अनिवार्य की गई थी। हालांकि गैस एजेंसियों पर उमड़ रही भारी भीड़, सर्वर की तकनीकी खामियों और आमजन की ढिलाई के कारण भी लोग अंतिम तिथि तक ई-केवाईसी नहीं करा सके।
जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि ई-केवाईसी की मियाद को आगे नहीं बढ़ाया गया है। हालांकि उपभोक्ता अब भी अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर आधार कार्ड और बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से अपने कनेक्शन को पुन: सक्रिय कराने के लिए संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-दिल्ली में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म: महिला आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब; दिए ये निर्देश
ये भी पढ़ें-दिल्ली में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म: महिला आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब; दिए ये निर्देश