{"_id":"6af808aa25db487a06067b0b","slug":"newborn-girl-found-buried-in-soil-during-ploughing-in-etah-2026-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जमीन के अंदर मिली बिटिया: जुताई के लिए हल चलाते ही खेत से आने लगी रोने की आवाज, किसान की खुशी का ठिकाना न रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के अंदर मिली बिटिया: जुताई के लिए हल चलाते ही खेत से आने लगी रोने की आवाज, किसान की खुशी का ठिकाना न रहा
Sat, 14 Nov 2026 12:37 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:37 PM IST
सार
एटा के जवाहर खैला नगला बंजारा गांव में खेत की जुताई के दौरान मिट्टी में दबी नवजात बच्ची मिली। किसान दंपती ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। परिवार में पहले से छह बेटे होने के बावजूद दंपती ने बच्ची को बेटी के रूप में अपनाकर पालन-पोषण करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
किसान की पत्नी की गोद में नवजात
- फोटो : अमर उजाला और आर्काइव इंटरनेट
विस्तार
एटा के गांव जवाहर खैला नगला बंजारा में गेहूं की बुवाई के लिए खेत की जुताई कर रहे किसान दंपती को मिट्टी में दबी नवजात बच्ची मिली। बच्ची के मुंह में मिट्टी भरी हुई थी। दंपती उसे तत्काल चिकित्सक के पास ले गए, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हो गया। परिवार में पहले से छह बेटे हैं। ऐसे में दंपती ने नवजात को बेटी के रूप में अपनाकर उसका पालन-पोषण करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
किसान जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनके चाचा शिवराम का खेत बटाई पर लिया हुआ है। शनिवार को गेहूं की बुवाई के लिए खेत की जुताई कराई जा रही थी। इस दौरान उनकी करीब 40 वर्षीय पत्नी रीना देवी भी खेत पर मौजूद थीं। तभी जुताई के दौरान मिट्टी में दबी नवजात बच्ची दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती ने बच्ची को मिट्टी से बाहर निकाला तो वह पूरी तरह मिट्टी से सनी हुई थी और उसके मुंह में भी मिट्टी भरी थी। बच्ची की हालत देखकर दंपती उसे तत्काल चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने जरूरी उपचार, टीके और इंजेक्शन दिए। उपचार के बाद बच्ची की हालत में सुधार हुआ और अब वह स्वस्थ है।
जितेंद्र सिंह और रीना देवी के परिवार में पहले से छह बेटे हैं। इनमें बड़ा बेटा शुभम 20 वर्ष का है, जबकि अमन कुमार और 17 वर्षीय जुड़वां बेटे आकाश व विकास भी हैं। परिवार में बेटी नहीं होने के कारण दंपती नवजात बच्ची को पाकर बेहद भावुक हैं। उन्होंने बच्ची को अपने परिवार का हिस्सा बनाकर उसका लालन-पालन करने का निर्णय लिया है। मिट्टी में दबी मिली नवजात को नया जीवन देने और उसे बेटी के रूप में अपनाने के दंपती के फैसले की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
