{"_id":"6af815b49ba17269060ab013","slug":"substandard-promethazine-injections-supplied-to-government-hospitals-4-880-vials-returned-after-failed-tests-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों का हाल: इलाज के लिए भेज दी घटिया दवा, जांच रिपोर्ट से खुलासा; 4,880 इंजेक्शन लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों का हाल: इलाज के लिए भेज दी घटिया दवा, जांच रिपोर्ट से खुलासा; 4,880 इंजेक्शन लौटाए
Sat, 14 Nov 2026 01:33 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:33 PM IST
सार
आगरा के सरकारी अस्पतालों के लिए भेजे गए प्रोमेथाजिन इंजेक्शन औषधि विभाग की जांच में अधोमानक पाए गए। तीन लैबों में 120 नमूनों की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शेष 4,880 इंजेक्शन यूपीएमएससीएल को लौटा दिए।
विज्ञापन
इंजेक्शन
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
सरकारी अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए घटिया इंजेक्शन की आपूर्ति कर दी गई। औषधि विभाग की जांच में इंजेक्शन के नमूने फेल हो गए। इसके बाद उपयोग पर रोक लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 4,880 इंजेक्शन उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लायर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमएससीएल) को वापस कर दिए।
सरकारी अस्पतालों में आपूर्ति होने वाली दवाओं की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसी के तहत औषधि विभाग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के सेंट्रल वेयरहाउस से बीते महीने प्रोमेथाजिन इंजेक्शन के नमूने लिए थे। लैब में प्राथमिकता के आधार पर इंजेक्शन की जांच कराई गई। जांच में इंजेक्शन घटिया निकले। रिपोर्ट आने के बाद शासन ने स्टॉक वापस करने का आदेश दिया।
सेंट्रल वेयरहाउस में पांच हजार इंजेक्शन का स्टॉक आया था। जांच के लिए 120 इंजेक्शन सैंपल के तौर पर लिए गए थे। तीन लैबों में हुई जांच में इंजेक्शन में दवा की मात्रा तय मानक से कम पाई गई। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रोमेथाजिन इंजेक्शन जांच में अधोमानक मिला। रिपोर्ट मिलने के बाद बाकी इंजेक्शन लौटा दिए गए।
विज्ञापन
हल्की बेहोशी समेत कई बीमारियों में होता है उपयोग
प्रोमेथाजिन इंजेक्शन का उपयोग माइनर सर्जरी के लिए लोकल एनेस्थीसिया की डोज के तौर पर कार्य करता है। सर्जरी से पहले मरीज को आराम देने और नींद में सहायक है। घबराहट कम होने से मस्तिष्क शांत होता है। गंभीर एलर्जी और उल्टी में भी इसका उपयोग किया जाता है। लेडी लॉयल, जिला अस्पताल और सीएचसी समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के उपयोग के लिए इंजेक्शन भेजा जाता है।
एंटीबायोटिक समेत कई दवाएं मिलीं फेल
औषधि विभाग की जांच में बीते साल मेडिकल स्टोरों से लिए गए 45 दवाओं के नमूने फेल हो गए थे। इनमें एंटीबायोटिक, एलर्जी, वायरल समेत कई मर्ज की दवाएं थीं। दवाएं नकली मिलने के साथ ही घटिया पाई गई थीं। सहायक आयुक्त औषधि अरविंद गुप्ता ने बताया कि जांच में नमूने फेल मिलने पर बिक्री पर रोक लगाने के साथ विक्रेता और निर्माता कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। साथ ही शासन को भी रिपोर्ट भेजी गई।