{"_id":"6aca75f919880a4af60ab87a","slug":"video-police-keep-watch-on-250-opposition-leaders-from-agra-ahead-of-delhi-protest-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिल्ली प्रदर्शन को लेकर आगरा में 250 विपक्षी नेताओं पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिल्ली प्रदर्शन को लेकर आगरा में 250 विपक्षी नेताओं पर पुलिस की नजर
दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में आगरा से भी कांग्रेस-सपा सहित अन्य विपक्षी दलों के पदाधिकारियों के जाने की आशंका पर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। 250 लोगों को चिह्नित कर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने अलग से सभी से बात की है। उनसे किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं होने के लिए कहा गया है। एलआईयू भी नजर बनाए हुए है। वोट चोरी के कथित आरोप में आगरा में भी कई दिन से प्रदर्शन चल रहे हैं। कांग्रेस और सपा लगातार विरोध जता रहे हैं। पिछले दिनों विजय नगर काॅलोनी में मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर कांग्रेसी पहुंच गए थे। उन्होंने घर के दरवाजे पर आपत्तिजनक बात लिख दी थीं। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेसियों की गिरफ्तारी की। उन्हें जेल भी भेजा गया। मामले में एलआईयू की निष्क्रियता सामने आई थी। पैदल मार्च के दाैरान सपाइयों से भी पुलिस की झड़प हुई थी। अब दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए सभी दलों के पदाधिकारियों से बात की गई। यह बताया गया कि दिल्ली में किसी भी प्रदर्शन की अनुमति प्रशासन की ओर से नहीं दी गई है। बड़ी संख्या में लोगों को नजरबंद भी कर दिया गया है। नोटिस भी जारी किए गए हैं। एलआईयू भी अपनी तरफ से नजर बनाए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।