{"_id":"6ad39bb059a1e874ab03ba76","slug":"video-piles-of-trash-on-the-service-road-of-the-agra-gwalior-highway-commuters-face-inconvenience-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा-ग्वालियर रोड की सर्विस रोड पर कूड़े के ढेर, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा-ग्वालियर रोड की सर्विस रोड पर कूड़े के ढेर, राहगीर परेशान
आगरा-ग्वालियर रोड स्थित गांव ककुआ के पास सर्विस रोड पर लगे कूड़े के ढेर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। सड़क किनारे जगह-जगह कूड़ा जमा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या पिछले काफी समय से बनी हुई है और धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। सर्विस रोड पर फैली गंदगी के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। इसी रास्ते से होकर बच्चे स्कूल जाते हैं। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के बीच उन्हें गुजरना पड़ता है। वहीं, आसपास से निकलने वाले राहगीरों को भी गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से कूड़ा जमा रहने से आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी सुशील चाहर ने बताया कि गांव ककुआ से बाद की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर अक्सर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इससे राहगीरों को परेशानी होती है और स्कूली बच्चों को भी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है। उन्होंने संबंधित विभाग से समस्या का संज्ञान लेकर कूड़े की नियमित सफाई कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।