{"_id":"6ad34689ac562bae6302c873","slug":"video-in-solan-the-mahila-congress-has-called-for-political-leadership-for-women-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सोलन में महिला कांग्रेस ने मांगा महिलाओं के लिए राजनीतिक नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सोलन में महिला कांग्रेस ने मांगा महिलाओं के लिए राजनीतिक नेतृत्व
हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सोलन में आयोजित बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही, महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व के अवसर उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को कहा कि पात्र महिलाओं और बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना चाहिए। महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर देना है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा का उल्लेख किया। अंकिता भंडारी प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने जंतर-मंतर पर न्याय मांग रहे परिजनों को हिरासत में लिए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया। मामले की निष्पक्ष जांच पूरी होने तक संबंधित नियुक्ति पर पुनर्विचार करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।