{"_id":"6ad347fb8b7a2a002f05e55b","slug":"video-jhanduta-block-congress-held-a-protest-with-the-slogan-save-democracy-save-the-country-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ नारे के साथ झंडूता ब्लॉक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ नारे के साथ झंडूता ब्लॉक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने की मांग को लेकर झंडूता ब्लॉक कांग्रेस ने शनिवार को आवाज बुलंद की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार कौशल की अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपमंडलाधिकारी झंडूता अर्शिया शर्मा को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता कायम रहना जरूरी है। चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने और सांविधानिक मूल्यों की रक्षा करने पर जोर दिया। ब्लॉक कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से अपनी मांगों पर गौर करने का आग्रह किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।