{"_id":"6ac1040fc2ba0a94910141ee","slug":"video-petrol-and-diesel-leak-following-tanker-collision-scramble-ensues-to-collect-the-fuel-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : टैंकर में टक्कर से पेट्रोल-डीजल का रिसाव, तेल भरने को मची होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : टैंकर में टक्कर से पेट्रोल-डीजल का रिसाव, तेल भरने को मची होड़
आगरा के एत्मादपुर में इंडियन ऑयल डिपो से पेट्रोल-डीजल लेकर फिरोजाबाद के रसूलाबाद जा रहा टैंकर शनिवार सुबह 7:45 बजे हाईवे स्थित फतेह सिंह की पुलिया पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिरोजाबाद की ओर से आगरा जा रहे ट्रेलर ने टैंकर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर का टैंक फट गया और उसमें भरा पेट्रोल-डीजल हाईवे पर बहने लगा। तेल का रिसाव होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के स्थानीय लोग ड्रम और बाल्टियां लेकर हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर बह रहे पेट्रोल-डीजल को भरने की होड़ लग गई। इससे मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। टैंकर के परिचालक शिवदत्त ने बताया कि वह एत्मादपुर इंडियन ऑयल डिपो से करीब 3000 लीटर पेट्रोल और 9000 लीटर डीजल लेकर रसूलाबाद जा रहे थे। फतेह सिंह की पुलिया पर फिरोजाबाद की ओर से आगरा जा रहे ट्रेलर ने टैंकर में टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर का टैंक फट गया और तेल का रिसाव शुरू हो गया। परिचालक के अनुसार तेल का हिसाब होने के बाद करीब तीन से चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।