फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laborer dies after hotel wall collapses in Mathura Akash agarwal declare SP MLC candidate from agra

बड़ी खबरें: होटल की दीवार गिरी, एक की माैत और दो मजदूर मलबे में दबे; आगरा से आकाश बने सपा के एमएलसी प्रत्याशी

Sat, 03 Oct 2026 06:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 03 Oct 2026 06:18 PM IST
सार

ब्रज में शनिवार को कई बड़े घटनाक्रम सामने आए। मथुरा में एक होटल की दीवार गिर गई। एक मजदूर की माैत हो गई और दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए। वहीं आगरा शिक्षक एमएलसी सीट से समाजवादी पार्टी ने डाॅ. आकाश अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया है। संत प्रेमानंद के दो भक्तों के लापता होने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Laborer dies after hotel wall collapses in Mathura Akash agarwal declare SP MLC candidate from agra
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने चाैंकाते हुए आगरा शिक्षक खंड से मौजूदा एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनके नाम की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की। मथुरा में विंगस्टन होटल की दीवार गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। एक मजदूर का शव पुलिस ने बरामद किया है। दो मजदूरों की तलाश में राहत बचाव कार्य जारी है। आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में चार घंटे तक इलाज के लिए गर्भवती तड़पती रही। परिजन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की, पुलिस बुलाई, तब जाकर महिला को भर्ती किया गया, लेकिन उसकी माैत हो गई। महाराष्ट्र और कासगंज के दो युवक संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए घर से निकले, इसके बाद दोनों लापता हो गए। दोनों के परिजन उन्हें वृंदावन में तलाश रहे हैं। आगरा में हाईवे पर इंडियन ऑयल डिपो का टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उससे तेल फैलने लगा, जिसे भरने के लिए लोग ड्रम और बाल्टियां लेकर पहुंच गए। 
विज्ञापन


मथुरा में विंगस्टन होटल की दीवार गिरी, मलबे में दबे तीन मजदूर; एक का शव बरामद
मथुरा के मसानी लिंक रोड स्थित विंगस्टन होटल में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। होटल की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय दीवार के पास काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव दल ने मलबा हटाकर एक मजदूर का शव बरामद कर लिया, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


हाईवे पर बहने लगा पेट्रोल और डीजल, ड्रम-बाल्टियां लेकर दौड़े लोग, तेल लूटने की मची होड़
आगरा के एत्मादपुर स्थित इंडियन ऑयल डिपो से पेट्रोल-डीजल लेकर फिरोजाबाद के रसूलाबाद जा रहा टैंकर शनिवार सुबह 7:45 बजे हाईवे स्थित फतेह सिंह की पुलिया पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिरोजाबाद की ओर से आगरा जा रहे ट्रेलर ने टैंकर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर का टैंक फट गया और उसमें भरा पेट्रोल-डीजल हाईवे पर बहने लगा। इसे लूटने के लिए लोगों में होड़ मच गई...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन



इमरजेंसी में चार घंटे तक तड़पती रही गर्भवती, चिकित्सकों का नहीं पसीजा दिल, माैत
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिला को चार घंटे तक भर्ती नहीं किया गया। मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। बाद में गर्भवती को भर्ती किया गया। पुलिस को भी फोन किया। शनिवार तड़के तीन बजे महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है...पढ़ें पूरी खबर

एमएलसी चुनाव: आगरा से डाॅ. आकाश अग्रवाल होंगे सपा के प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को आगरा शिक्षक खंड से मौजूदा एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पिछली बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज कर विधान परिषद पहुंचने वाले डॉ. अग्रवाल इस बार सपा के चुनाव चिह्न साइकिल पर चुनावी मैदान में उतरेंगे। शनिवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की...पढ़ें पूरी खबर


महाराष्ट्र का ओम और कासगंज का मयंक लापता, दोनों संत प्रेमानंद के दर्शन को निकले थे
धार्मिक नगरी वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आए दो अलग-अलग राज्यों के युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों की आशंका है कि उनके बेटे भक्ति रस और आश्रम के प्रभाव में आकर यहीं कहीं रह रहे हैं। दोनों परिवारों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन और आश्रम प्रबंधन से बच्चों को सुरक्षित तलाशने की गुहार लगाई है..पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed