फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pregnant woman died after suffering for admission in four hours in emergency ward of SN Medical College

इमरजेंसी में चार घंटे तक तड़पती रही गर्भवती: चिकित्सकों का नहीं पसीजा दिल, महिला ने तोड़ दिया दम; जांच शुरू

Sat, 03 Oct 2026 04:42 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 03 Oct 2026 04:42 PM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक गर्भवती इलाज के लिए चार घंटे तक तड़पती रही। परिजनों के मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने और पुलिस के बुलाने पर महिला को भर्ती किया गया, लेकिन उसकी माैत हो गई। 

विज्ञापन
pregnant woman died after suffering for admission in four hours in emergency ward of SN Medical College
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिला को चार घंटे तक भर्ती नहीं किया गया। मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। बाद में गर्भवती को भर्ती किया गया। पुलिस को भी फोन किया। शनिवार तड़के तीन बजे महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


तांतपुर निवासी गौरव ने बताया कि उनकी साली विजय कुमारी (22 वर्ष) को परिवार में झगड़ा होने के कारण पेट में चोट लग गई थी। वह आठ माह की गर्भवती थी। ऐसे में उनको शुक्रवार की शाम सात बजे इमरजेंसी लेकर आए थे। वहां पर स्टाफ ने कहा कि इसे स्त्री रोग विभाग में लेकर जाओ, वहां जाने पर बताया कि यहां नहीं इनको इमरजेंसी लेकर जाइए। 
विज्ञापन


इस तरह से चक्कर विभागों के काटते रहे पर भर्ती नहीं किया। ऐसे में परिचित को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल और फेसबुक पेज पर अपलोड किया। हमने 112 नंबर पर कॉल भी किया, इसके बाद महिला को भर्ती किया गया। सुबह महिला की मौत हो गई है। मृतका के पति लाखन सिंह ने बताया कि पत्नी की हालत खराब हो रही थी, लेकिन  कोई सुनवाई नहीं की। समय पर इलाज मिल जाता तो मेरी पत्नी की जान बच जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी आठ महीने की गर्भवती थी। बीते साल नवंबर में ही शादी हुई है। प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि रात की घटना है। पुलिस भी आई थी, उनसे बात की गई है। मरीज को भर्ती करने की हम जांच कर रहे हैं। इसके लिए तीन सदस्य की टीम बना दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed