फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajwadi party declared candidate Dr Akash Agarwal in Agra shikshak mlc seat

एमएलसी चुनाव: आगरा से डाॅ. आकाश अग्रवाल होंगे सपा के प्रत्याशी, पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने की घोषणा

Sat, 03 Oct 2026 05:58 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 03 Oct 2026 05:58 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा शिक्षक खंड से डाॅ. आकाश अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया है। डाॅ. अग्रवाल ने कहा कि वह शिक्षक हित में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे।

विज्ञापन
samajwadi party declared candidate Dr Akash Agarwal in Agra shikshak mlc seat
डाॅ. आकाश अग्रवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को आगरा शिक्षक खंड से मौजूदा एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पिछली बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज कर विधान परिषद पहुंचने वाले डॉ. अग्रवाल इस बार सपा के चुनाव चिह्न साइकिल पर चुनावी मैदान में उतरेंगे। शनिवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की। शिक्षक वर्ग में डॉ. आकाश अग्रवाल की मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनके नाम के एलान के बाद स्थानीय सपाई खेमे में खासा उत्साह है। 
विज्ञापन


डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षकों को मानदेय देने का एलान सपा ने ही किया है। वह शिक्षक हित में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि 2027 में सब मिलकर सपा की सरकार बनाएंगे। शिक्षक एमएलसी प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी यह चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सपा पीडीए की आवाज बुलंद करने के साथ ही शिक्षकों, कर्मचारियों और युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। 
विज्ञापन


मौजूदा एमएलसी को प्रत्याशी बनाए जाने पर सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी, महासचिव संतोष पाल बघेल, पवन प्रजापति, रामसहाय यादव, राजपाल यादव और कुसुमलता यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। नेताओं ने इसे चुनावी रणनीति के लिहाज से संगठन में नई ऊर्जा का संचार बताया है। सियासी मायने में सुरक्षित दांव सियासी पंडितों का कहना है कि सपा ने मौजूदा निर्दलीय एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल को अपने पाले में लाकर एक जीते हुए चेहरे पर सुरक्षित दांव खेला है। इस कदम के जरिए आगरा जैसे क्षेत्र में महज पारंपरिक वोट बैंक तक सीमित न रहकर, शिक्षक व बौद्धिक वर्ग में सपा की सीधी पैठ बनाने की आक्रामक और रणनीतिक कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed