{"_id":"6ac0b1e38b5ac980340c9582","slug":"video-vata-cara-ka-mathatha-para-abdakaranagara-ma-kagarasa-calega-abhayana-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"'वोट चोरी' के मुद्दे पर अंबेडकरनगर में कांग्रेस चलाएगी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'वोट चोरी' के मुद्दे पर अंबेडकरनगर में कांग्रेस चलाएगी अभियान
मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने अंबेडकरनगर में अभियान चलाने का एलान किया है। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर दो से आठ अक्तूबर तक जिले के ब्लॉक और विधानसभा क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाएंगे।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम काटे गए हैं और इससे भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की। कांग्रेस ने देशभर में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने का दावा करते हुए उन्हें दोबारा मतदाता सूची में शामिल करने और विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया रोकने की मांग उठाई है।
वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान आराधना मिश्रा ‘मोना’ को सौंपे जाने के बाद जिले के कांग्रेस नेताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस का संगठन और मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। नेतृत्व ने सकारात्मक संदेश दिया है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय संघर्षशील और जुझारू नेता रहे हैं। पार्टी उन्हें आगे भी बड़ी जिम्मेदारी देगी। वहीं सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने से भी संगठन में सक्रियता बढ़ने की बात कही गई।इंडिया गठबंधन पर कहा कि इससे जुड़े नीतिगत फैसले पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करता है। अंबेडकरनगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ता जनसमस्याओं को लेकर लगातार जनता के बीच हैं। नेताओं ने दावा किया कि राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ रहा है और आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में संगठन इस अभियान को और आगे बढ़ाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।