{"_id":"6aae95b92bdd6cafef0b6dc0","slug":"video-opposition-to-sale-of-medicines-under-cctv-camera-surveillance-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में दवाओं की बिक्री का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में दवाओं की बिक्री का विरोध
आगरा में रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने सरकार के मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में दवाओं की बिक्री करने के ड्राफ्ट का विरोध किया है। इसके लिए दिल्ली गेट स्थित कार्यालय पर बैठक कर ड्राफ्ट पर चर्चा की गई। इसकी अनिवार्यता करने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। अध्यक्ष आशीष ब्रह्मभट्ट ने बताया कि भारत सरकार ने ड्राफ्ट रूल बनाकर तीस दिन में सुझाव मांगे हैं। इसमें फुटकर मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य करेगी। इसकी निगरानी में ही दवाओं की बिक्री की जाएगी। इससे नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की बिक्री बिना पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे के बिक्री को रोका जा सके। इससे देहात के विक्रेताओं पर असर पड़ेगा। बिजली तकनीकी दिक्कत से जूझना पड़ेगा। सरकार इसकी अनिवार्यता न करे। इसके लिए सुझाव भी भेज रहे हैं। बैठक में महामंत्री राजीव शर्मा, संस्थापक श्याम तिवारी, कोषाध्यक्ष सतीश पाठक, प्रेम सिंह राजावत, वीरबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।