{"_id":"6ace3ca836eb05530001455e","slug":"video-nhm-employees-on-strike-patients-left-wandering-in-search-of-treatment-at-district-hospital-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटकते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
आगरा के जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की हड़ताल के कारण कई विभाग बंद रहे। इससे मरीजों को इलाज और जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ समान कार्य-समान वेतन और स्थायी करने की मांग पर हड़ताल पर है। इस संघ में 1351 चिकित्सक, फार्मासिस्ट और तकनीशियन समेत अन्य स्टाफ शामिल हैं। जिला अस्पताल में 60-70 स्टाफ सेवारत हैं।फिजियोथेरेपी, आयुर्वेद और जीरियाट्रिक जैसे विभागों में चिकित्सक सेवाएं नहीं दे रहे हैं। नरीपुरा निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिताजी की फिजियोथेरेपी हड़ताल के कारण नहीं हो सकी। प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सुनीता राठौर ने हड़ताल पर गए चिकित्सकों की वैकल्पिक व्यवस्था की है। उन्होंने अन्य चिकित्सकों को अतिरिक्त समय तक मरीजों को देखने के लिए कहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने 12 अक्तूबर को लखनऊ में भी धरना देने का एलान किया था। पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव समेत कई को लखनऊ जाने से पहले ही नजरबंद किया। जिलाध्यक्ष देवी सिंह कुशवाहा ने कहा कि मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।