{"_id":"6acdebeaf18d8a649c0cea94","slug":"video-video-avathha-bsa-satada-para-dagagamara-vahana-ka-khalfa-thharana-para-btha-calka-paracalka-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अवध बस स्टैंड पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ धरने पर बैठे चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अवध बस स्टैंड पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ धरने पर बैठे चालक-परिचालक
अवध बस स्टैंड के आसपास डग्गामार वाहनों की बढ़ती संख्या के विरोध में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बस चालकों और परिचालकों ने धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे चालक-परिचालकों का आरोप है कि बस स्टैंड के आसपास बड़ी संख्या में डग्गामार वाहन खड़े होकर अवैध रूप से सवारियां भर रहे हैं। इससे बसों के संचालन और उनके रोजगार पर असर पड़ रहा है।
चालक-परिचालकों ने संबंधित विभाग और अधिकारियों से मांग की कि बस स्टैंड के आसपास नियमों के विपरीत संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि डग्गामार वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बस स्टैंड के आसपास यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की भी मांग उठाई।
वहीं, यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए संबंधित विभाग की ओर से उनके रुपये वापस कराने की बात कही गई। इसके बाद यात्रियों ने लाइन लगाकर अपने रुपये वापस लिए। हालांकि, कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके रुपये वापस नहीं मिले। इसको लेकर यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।