{"_id":"6ab51a9648a3fa135c0c069c","slug":"video-mother-and-son-beaten-up-in-dispute-over-drain-water-in-agra-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नाली के पानी के विवाद में मां-बेटा पीटे, पथराव, गांव छोड़ने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नाली के पानी के विवाद में मां-बेटा पीटे, पथराव, गांव छोड़ने की धमकी
आगरा के बाह के बासौनी के नीमडाडा गांव में नाली में पानी निकासी के विवाद में बृहस्पतिवार को मां-बेटा को पीटे जाने एवं घर पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। नीमडाडा की काशन देवी ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी परिवार ने नाली रोक दी है। नाली में पानी चले जाने की वजह से पड़ोसी परिवार बृहस्पतिवार को गाली गलौज कर रहा था। गाली देने से मना करने पर परिवार ने उन पर हमला कर दिया। जमीन पर गिरा कर लात घूसों से पीटा। चीख पुकार पर बेटा योगेश बचाने आया तो उसको भी पीटने लगे। जब दोनों जान बचाकर घर में घुसे तो उन्होंने घर पर पथराव किया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस को देख कर पड़ोसी चले गये। पड़ोसी परिवार ने गांव छोड़ने की धमकी दी है। बासौनी पुलिस ने घायल मां-बेटा का मेडिकल कराया है। पुलिस ने जांच एवं कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।