फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Kasganj: Lover Kills Girlfriend for Cash and Jewellery Four Arrested

यूपी: दुपट्टे से दबाया गला, फिर काट दी गर्दन, प्रेमिका को दी इतनी भयानक मौत; कांप उठेगा कलेजा

Thu, 24 Sep 2026 02:04 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 24 Sep 2026 02:04 PM IST
सार

कासगंज में ट्यूबवेल की छत पर मिले युवती के निर्वस्त्र शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रेमी समीर ने तीन साथियों संग तीन लाख रुपये और जेवर हड़पने के लिए उसकी हत्या की थी।
 

विज्ञापन
Kasganj: Lover Kills Girlfriend for Cash and Jewellery Four Arrested
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के अशोक नगर इलाके में ट्यूबवेल की छत पर जिस युवती का निर्वस्त्र अवस्था में शव मिला, उसकी हत्या प्रेमी ने ही की थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी सहित चार को गिरफ्तार किया है।  पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रेमी ने चौंकाने वाला राज खोला।  पुलिस के अनुसार प्रेमिका की रकम हड़पने के लिए उसका बेरहमी के कत्ल कर दिया गया। 
विज्ञापन


 

जेवर हड़पने के लिए प्रेमी ने रची थी साजिश 
पुलिस के अनुसार तीन लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर हड़पने के लिए समीर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। वारदात के बाद आरोपियों की योजना शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की थी, लेकिन अचानक एक गाड़ी आने और उसकी रोशनी पड़ने से आरोपी घबरा गए। इसके बाद शव को ट्यूबवेल की छत पर छोड़कर सभी फरार हो गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रेमी समीर समेत अमित, अरसद और अरसलान को गिरफ्तार कर लिया है। 

 
विज्ञापन

आठ हजार रुपये उधार लेने के बाद बनाई थी हत्या की योजना
एसपी ओपी सिंह ने बताया कि पूछताछ में मुख्य आरोपी समीर ने बताया कि मृतका की पिछले तीन-चार साल से आरोपी अरसद से दोस्ती थी। इसकी जानकारी होने पर समीर ने भी करीब दो-तीन महीने पहले युवती से दोस्ती कर ली थी। समीर को रुपयों की जरूरत थी, इसलिए कुछ दिन पहले युवती ने उसे आठ हजार रुपये दिए थे।
 

पुलिस के अनुसार, युवती ने समीर को बताया था कि उसके घर में कमेटी के कुछ रुपये और जेवर उसकी मां के पास रखे हैं। यदि वह उसे अपने साथ ले जाएगा तो वह रुपये और जेवर लाकर उसे दे देगी। यदि वह उसे साथ नहीं ले जाएगा तो उसे झूठे मामले में फंसा देगी। समीर ने रुपये और जेवर हड़पने तथा युवती से पीछा छुड़ाने के उद्देश्य से अपने दोस्तों अरसद, अमित और अरसलान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। चारों ने तय किया कि युवती घर से जो रुपये और जेवर लेकर आएगी, उन्हें आपस में बराबर बांट लेंगे।

दुपट्टे से गला दबाया, फिर चाकू से काटी गर्दन
पुलिस के अनुसार, समीर के कहने पर युवती घर में रखे 1,35,100 रुपये और सोने-चांदी के जेवर लेकर पहुंची थी। इसके बाद चारों आरोपी उसे फतेह सिंह के खेत के पास ले गए। वहां उसके गले में पड़े दुपट्टे से गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया गया। इसके बाद प्रेमी समीर ने चाकू से उसकी गर्दन काट दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने युवती के कपड़े और हवाई चप्पलें उतार दीं। वह जिस बैग में रुपये और जेवर लेकर आई थी, उसे भी आरोपियों ने अपने कब्जे में ले लिया। मोबाइल फोन से सिम निकालकर बैग, कपड़ों और चप्पलों को फतेह सिंह के खेत के पास पुरानी रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में आग लगाकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर इन वस्तुओं को भी बरामद किया है।


 

ये है पूरी घटना 
कासगंज के अशोक नगर इलाके में ट्यूबवेल की छत पर युवती का शव मिला था।  युवती की गला रेतकर हत्या हुई थी। इस मामले में मृतका के भाई ने चौंकाने वाला खुलासा किया था। भाई ने बताया कि मंगलवार देर रात घर से लापता होने के पहले उसकी बहन ने कमरे में साथ सो रही बड़ी बहन को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया था। बाद में बाहर से कुंडी लगाकर घर में रखे तीन लाख रुपये और जेवर लेकर घर से निकल गई थी। मृत युवती मां, दो भाइयों और एक बहन के साथ रह रही थी।

दोनों भाई सब्जी बेचने का काम करते हैं जबकि दो विवाहित बड़े भाई दिल्ली में रहकर काम करते हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद एक भाई ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी का रिश्ता तय होने वाला था। उसके रोका की रस्म के लिए घर में तीन लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर बनवाकर रखे गए थे। भाई के मुताबिक, बुधवार तड़के 3 बजे जब वह रोज की तरह सब्जी मंडी जाने के लिए उठा तो उसकी नजर कमरे में बाहर से लगी कुंडी पर पड़ी। उसने कुंडी खोलकर अंदर देखा तो एक बहन अचेत पड़ी थी और एक बहन गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed