{"_id":"6ab121bc22489e82960c15d5","slug":"video-metro-services-to-isbt-in-agra-could-start-from-october-10-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में 10 अक्तूबर से आईएसबीटी तक चल सकती है मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में 10 अक्तूबर से आईएसबीटी तक चल सकती है मेट्रो
आगरा में शासन ने आईएसबीटी तक मेट्रो के संचालन के लिए एक और प्रस्तावित तिथि भेजी है। इस बार 10 अक्तूबर तक संचालन शुरू करने के लिए यूपीएमआरसी को निर्देशित किया गया है। इससे पहले 20 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई थी जिस पर संचालन शुरू नहीं हो सका। यूपीएमआरसी का पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी तक 6 स्टेशनों ताज पूर्वी से बिजली घर तक मेट्रो चल रही है। इसके अगले पांच स्टेशन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी तैयार हो गए हैं। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि शासन की नवरात्र में आईएसबीटी तक मेट्रो चलाने की योजना है। इसके लिए 10 अक्तूबर की तारीख दी गई है। मेट्रो के संचालन की तैयारी की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।