{"_id":"6ab0d1b94cc3c45080039da5","slug":"video-lkhanauu-ma-ulta-thasha-sa-aa-raha-ovaralda-taraka-aaya-samana-anayatarata-hakara-davaidara-sa-takaraii-kara-tha-ghayal-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में उल्टी दिशा से आ रहे ओवरलोड ट्रक आया सामने, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में उल्टी दिशा से आ रहे ओवरलोड ट्रक आया सामने, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, दो घायल
लखनऊ में निगोहां थाना क्षेत्र के नगराम मोड़ के पास रविवार देर रात ओवरलोड ट्रक के अचानक सामने आने से अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में कार सवार युवक और महिला घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, वहीं पहुंचे परिजन युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक प्रयागराज निवासी शावक (32) कार से जा रहे थे, और वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं , और पीजीआई के पास से अवनी को लिफ्ट देकर बिठा लिया। और दोनों प्रयागराज की ओर जा रहे थे। नगराम मोड़ के पास पहुंचे,उसी दौरान उल्टी दिशा से आ रहा ओवरलोड ट्रक अचानक सामने आ गया। जिससे बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई, और दोनों घायल हो गए।
सूचना पर निगोहां पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मोहनलालगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों घायलों को ट्रामा टू रिफर कर दिया, पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को थाने लेकर चली गई । पुलिस के अनुसार हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई, दुर्घटना के दौरान कुछ देर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य करा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।