{"_id":"6aa3c0dc335dbbc0d905fa90","slug":"video-lumpy-skin-disease-spreads-among-cattle-in-agra-dozens-affected-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पशुओं में लंपी का कहर, गोवंश बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरौली अहीर। ग्राम पंचायत दिगनेर समेत आसपास के गांवों में लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बजेहरा, बहेटा, गंगरोआ, देवरी, नगला नाथू, देवरी की गढ़ी, देवरी का नगला, गढ़ी रद्दू, नवादा खेड़ा, हिरनेर और बाकलपुर में दर्जनों गोवंश के बीमारी की चपेट में आने से पशुपालकों में चिंता है।
ग्रामीणों ने जिला पशु चिकित्सा अधिकारी से प्रभावित गांवों में अभियान चलाकर गोवंश का टीकाकरण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते रोकथाम नहीं हुई तो बीमारी तेजी से फैल सकती है। पशु चिकित्साधिकारी बरौली अहीर डॉ. भुवनेश कुमार सिंह ने बताया कि लंपी रोग की सात हजार वैक्सीन मिली थीं। इनमें 6350 गोवंश का टीकाकरण किया जा चुका है। एकता थाने के पीछे स्थित गोशाला में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है। यहां करीब 16 गोवंश का उपचार चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।