{"_id":"6aae9cf32e450e551c0e8298","slug":"video-lucknow-fsl-team-to-investigate-mystery-of-shivam-death-crime-scene-may-be-recreated-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शिवम की मौत की गुत्थी सुलझाएगी लखनऊ की एफएसएल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शिवम की मौत की गुत्थी सुलझाएगी लखनऊ की एफएसएल टीम
आगरा के मलपुरा के धनौली में नाले में मिले शिवम की हादसे में मौत या हत्या की गुत्थी लखनऊ की एफएसएल टीम सुलझाएगी। वह क्राइम सीन भी क्रिएट कर सकती है। छावनी विधानसभा के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के साथ आए परिजन के आरोप सुनने के बाद पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास को निर्देश दिए हैं। परिजन पुलिस पर हत्या कर शव श्मशान में छिपाने और बाद में नाले में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। परिजन ने बताया कि जिस नाले से शिवम का शव निकाला गया, उसके ऊपर बहुत सारे खोखे रखे हुए हैं। निकलने का रास्ता नहीं है। नाला से खोखे की ऊंचाई मात्र एक फुट है और नाला भी मात्र तीन फीट है। ऐसी स्थिति में साढ़े पांच फीट का शिवम नाला में कैसे गिर सकता है? सवाल किया कि रात 2:00 बजे श्मशान घाट का गेट किसकी अनुमति से और क्यों खोला गया? आरोप लगाया कि चौकी के पुलिस वालों ने हत्या कर रात को शव श्मशान घाट में छिपाकर मौका मिलने पर नाले मेंं धकेल दिया है। विधायक ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और रिपोर्ट पर भी सवाल उठाया। उनका कहना है कि शिवम के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। आंखें खुली और बाहर की तरफ निकली हुई हैं। जीभ भी बाहर है, ऐसा गला दबाकर हत्या करने या फंदे से लटककर आत्महत्या के मामले में होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट है और मौत की वजह पानी में डूबना बताया गया है। पूरे शरीर में मिट्टी लगने और सांस नली में कीचड़ बताया गया। शव के मुंह और नाक में कीचड़ नहीं मिला तो सांस नली में कैसे पहुंचा। फेफड़ों में गंदा पानी पहुंचा तो फेफड़ों को खोलकर क्यों नहीं देखा गया। उन्होंने आशंका जताई है कि चिकित्सक ने पोस्टमार्टम किसी दबाव में रहकर किया है। विधायक ने यह भी कहा कि शव का पंचायतनामा भरते समय परिवार के लोगों को नहीं बुलाया गया। जल्दबाजी में पोस्टमार्टम करवाकर शव दिया गया और जल्दी अंतिम संस्कार का दबाव बनाया गया। पिता को अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी। उसी समय रिपोर्ट दी जाती तो परिजन पैनल से पोस्टमार्टम की मांग कर लेते। मुलाकात के दौरान साथ में भाजपा महानगर महामंत्री महेश शर्मा और कार्यकर्ता मुकेश कुशवाहा सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।