{"_id":"6aaf6d749a953ac9a508a7b4","slug":"salman-khan-reveals-bald-look-is-for-upcoming-project-responds-to-trolls-over-his-appearance-2026-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: 'आपने फिल्म की टिकट खरीदी, हमें नहीं खरीदा', सलमान का ट्रोल्स को करारा जवाब; बताई बाल्ड लुक की वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 20: 'आपने फिल्म की टिकट खरीदी, हमें नहीं खरीदा', सलमान का ट्रोल्स को करारा जवाब; बताई बाल्ड लुक की वजह
Sun, 20 Sep 2026 10:52 AM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:52 AM IST
सार
Salman Khan: सलमान खान ने अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग और कमेंट्स पर खुलकर बात की है। साथ ही एक्टर ने अपने लुक के पीछे की वजह का भी खुलासा किया। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
बिग बॉस 20 सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
‘बिग बॉस 20’ के हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए । उन्होंने ट्रोलर्स की जमकर क्लास ली और बताया कि उनका बाल्ड लुक एक आने वाले प्रोजेक्ट के लिए है। उन्होंने अपने लुक को लेकर कमेंट करने वालों को भी करारा जवाब दिया।
क्या है बाल्ड लुक का राज?
सलमान ने स्टेज पर अपनी टोपी और टी-शर्ट उतारकर ट्रोल्स को चुनौती दी कि अगर उनके लुक या शरीर को लेकर कुछ कहना है तो सामने से कहें। उन्होंने कहा कि किसी की सेहत को लेकर चिंता जताना और उसके लुक का मजाक उड़ाना, दोनों अलग बातें हैं।
सलमान ने कहा, 'यह कहना कि भाई आप ठीक नहीं लग रहे हो, आपका वजन कम हो गया है, यह चिंता जताना है। लेकिन सोहेल और वरुण के लुक का मजाक उड़ाना गलत है।'
विज्ञापन
अपने बाल्ड लुक को लेकर सलमान ने हेयर ट्रांसप्लांट की अफवाहों पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा, 'और यह बाल्ड लुक एक प्रोजेक्ट के लिए है। ये क्या कमेंट हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट करा रहे हैं, टकले हो गया हूं। हां, हो गया हूं। मेरे एक दोस्त का दो महीने पहले निधन हो गया।'

- फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
हमें नहीं खरीद लिया है
सलमान ने लगातार कलाकारों के लुक पर कमेंट करने वालों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस तरह किसी के लुक पर लगातार कमेंट करने वाले लोग समाज के लिए नुकसानदायक हैं और इसे खत्म करने की जरूरत है।
सलमान ने कहा, 'आपको फिल्म पसंद नहीं है तो मत देखिए। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं कि आप सभी फिल्म का मजा लें। आपने फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदा है, हमें नहीं खरीद लिया है।' इस दौरान सलमान ने ‘बिग बॉस 20’ के घरवालों की ओर से हफ्तेभर में किए गए कमेंट्स पर भी बात की। ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को हुआ था।

मातृभूमि
- फोटो : यूट्यूब
इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: सलमान के ट्रोलर्स पर भड़कने के बाद फैंस ने दिया ये रिएक्शन, यूजर्स बोले- 'ये कैटरीना के लिए था'
- वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे।
- इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।
- फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था और इसे पहले अप्रैल में रिलीज किया जाना था।
- हालांकि, फिल्म की रिलीज टल गई है और अभी इसकी नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: सलमान के ट्रोलर्स पर भड़कने के बाद फैंस ने दिया ये रिएक्शन, यूजर्स बोले- 'ये कैटरीना के लिए था'