फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निठारी कांड: परिजनों की आशंका, सात फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

Sun, 20 Sep 2026 09:09 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 20 Sep 2026 09:09 AM IST
सार

निठारी कांड के सह आरोपी सुरेंद्र कोली का शव शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटका मिला था। शनिवार को सुरेंद्र के परिजन जब हरिद्वार पहुंचे तो उन्होंने कई सवाल खड़े किए।

विज्ञापन
Nithari case accused Surendra Koli Parents claim small cubicle using rope with two knots Suicide Impossible
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई है। नारायण रावत ने मीडिया के सामने आकर सवाल भी उठाए और इसे आत्महत्या न होने की बात कहते हुए पूरा मामला संदिग्ध बताया। बोले, सात फीट के खोखे में दो गांठ वाली रस्सी से आत्महत्या नहीं हो सकती है। आशंका जताई कि हत्या के बाद रस्सी बांधकर आत्महत्या दिखाई गई होगी।



पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। वहीं, सुरेंद्र के भाइयों और बेटे ने मीडिया के सामने आने से मना कर दिया। मीडिया से बातचीत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने कहा कि दो बार शव को देखा है, जिससे लगता नहीं कि सुरेंद्र कोली ने आत्महत्या की है।

सुरेंद्र कोली का अंतिम संस्कार: अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर, हरिद्वार में उसकी गतिविधियों की जांच शुरू

Nithari case accused Surendra Koli Parents claim small cubicle using rope with two knots Suicide Impossible
हरिद्वार पहुंचे सुरेंद्र के घरवाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गले पर रस्सी बांधकर आत्महत्या का रूप दिया 
करीब सात फुट के खोखे में आत्महत्या नहीं की जा सकती। गले में कसी रस्सी डबल गांठ की थी, उससे भी सुसाइड नहीं हो सकता। नाक और मुंह से खून आ रहा था और खोखे का शटर खुला हुआ था, जिससे संदेह पैदा होता है कि उसके साथ घटना हुई है। इसके बाद गले पर रस्सी बांधकर आत्महत्या का रूप दिया गया। कहा कि इसमें स्थानीय स्तर पर ही कोई साजिश हो सकती है। इस घटना को निठारी से नहीं जोड़ा जा सकता। नारायण सिंह रावत ने कहा कि सुरेंद्र कोली एक गरीब, अशिक्षित और दलित समाज से था। उसके खिलाफ मीडिया ट्रायल हुआ। 

Nithari case accused Surendra Koli Parents claim small cubicle using rope with two knots Suicide Impossible
हरिद्वार पहुंचे सुरेंद्र के परिचित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

निर्दोष साबित करने के लिए 20 साल लड़े
20 साल तक उसने अपने को निर्दोष साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी। अंततः सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2025 में उसे अंतिम केस में भी बाइज्जत बरी कर दिया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2023 में ही 12 मामलों में उसे बरी कर दिया था। रावत ने कहा कि जिस व्यक्ति का पूरा भविष्य, परिवार और 20 साल की जिंदगी बर्बाद हो गई, उसके लिए सोचा जाना चाहिए था कि वह समाज में कैसे खड़ा होगा। रोजगार और सामाजिक सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई। अब उसकी मौत के बाद परिवार आज भी आर्थिक, सामाजिक तंगी और जातिगत भेदभाव का शिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nithari case accused Surendra Koli Parents claim small cubicle using rope with two knots Suicide Impossible
यहीं मिला था निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले
वीडियोग्राफी के बीच डॉ. रजत सैनी और डॉ. अनस के पैनल ने सुरेंद्र कोली के शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। नाक से खून आने के मामले में भी डॉक्टर रिपोर्ट तैयार कर सौंपेंगे। कोली के कपड़े सील कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Nithari case accused Surendra Koli Parents claim small cubicle using rope with two knots Suicide Impossible
यहीं मिला था निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
सुरेंद्र कोली के शव का चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव सुरेंद्र के बेटे, तीन भाई और परिचित पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत को सौंप दिया। परिजनों ने हरिद्वार में ही खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed