{"_id":"6aa3c1409568504f3a03918a","slug":"video-llm-first-year-cut-off-list-released-counselling-for-66-seats-on-september-14-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एलएलएम प्रथम वर्ष की कटऑफ लिस्ट जारी, 14 को काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एलएलएम प्रथम वर्ष की कटऑफ लिस्ट जारी, 14 को काउंसिलिंग
आगरा कॉलेज ने 2026-27 सत्र के लिए एलएलएम प्रथम वर्ष की कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। 66 सीटों के लिए 14 को काउंसिलिंग होगी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे।
प्राचार्य डॉ. चित्र कुमार गौतम ने बताया कि सामान्य वर्ग में 85.71, ओबीसी में 81.05, एससी में 77.39, एसटी में 72.39, ईडब्ल्यूएस में 82.00 और दिव्यांग वर्ग में 64.36 मेरिट तय हुई है। चयनित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 14 सितंबर को विधि संकाय के सेमिनार हॉल में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी।
विधि संकाय विभागाध्यक्ष प्रो. डीसी मिश्रा ने बताया कि काउंसिलिंग में अनुपस्थिति विद्यार्थियों का प्रवेश का दावा मान्य नहीं होगा। विधि संकाय के प्रो. गौरव कौशिक ने कहा कि अभ्यर्थियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक की अंकतालिकाएं, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, समर्थ वेब पंजीकरण, स्थानांतरण/माइग्रेशन प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, ऑनलाइन आवेदनपत्र और शुल्क रसीद समेत अन्य मूल दस्तावेज और उनकी प्रतियां साथ लानी होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।