{"_id":"6aca75f44b0e1b296506bb23","slug":"video-liquor-canteen-vandalized-over-payment-dispute-owner-and-brother-assaulted-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लेनदेन पर शराब कैंटीन में तोड़फोड़, संचालक और उसके भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लेनदेन पर शराब कैंटीन में तोड़फोड़, संचालक और उसके भाई को पीटा
आगरा-जलेसर रोड पर थाना बरहन क्षेत्र के गढ़ी मददे स्थित कंपोजिट देशी-अंग्रेजी शराब के ठेके के पास शुक्रवार सायं तीन शराबियों ने कैंटीन संचालक से मारपीट और तोड़फोड़ की। कैंटीन संचालक अनूप यादव निवासी रनौसा (थाना जलेसर) ने बताया कि तीन युवकों ने शराब पीने के लिए सामान मांगा था। इससे पहले भी वे उधार सामान लेकर बाद में रुपये देने की बात कहकर चले गए थे। जब उनसे रुपये मांगे तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए कैंटीन का काउंटर उलट-पुलट कर दिया, जिससे उसमें रखे दुकानदारी के रुपये गिर गए। बीच-बचाव करने आए छोटे भाई को भी पीटने से चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों को पकड़कर आंवलखेड़ा पुलिस चौकी ले गई, जहां वे पूछताछ के लिए बिठाए गए हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी बरहन गुडवीर सिंह ने बताया कि रुपयों के लेन-देन को लेकर मारपीट की जानकारी पर तीन शराबियों को पूछताछ के लिए बिठा लिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।