{"_id":"6a8998914a7ff20458019593","slug":"video-kidney-transplant-to-be-performed-at-sn-medical-college-under-supervision-of-sgpgi-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में एसजीपीजीआई की देखरेख में होगा किडनी ट्रांसप्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में एसजीपीजीआई की देखरेख में होगा किडनी ट्रांसप्लांट
आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में शनिवार से किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू हो जाएगी। सर्जरी संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) लखनऊ की टीम की देखरेख में होगा। सर्जरी के लिए एसजीपीजीआई की टीम आगरा आ चुकी है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि शुरू के 25 ऑपरेशन एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम की निगरानी में किए जाएंगे। इसके लिए किडनी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएस अंसारी समेत तीन विशेषज्ञ आगरा आ चुके हैं। ये ओटी, मरीजों की केस स्टडी करेंगे। तीन मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चिकित्सकीय जांच और कानूनी अनुमति मिल गई है। दो मरीज और किडनी दाता भर्ती कर लिए हैं। 22 को एक मरीज का ऑपरेशन होगा, अगले मरीज को दूसरी तिथि दी जाएगी। इन दोनों मरीजों को असाध्य रोग योजना में निशुल्क ट्रांसप्लांट होगा। आयुष्मान कार्डधारकों को भी निशुल्क सुविधा मिलेगी। अन्य को दो से ढाई लाख रुपये का खर्चा आएगा। निजी अस्पताल में 10-15 लाख रुपये का खर्चा है। किडनी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि ऑपरेशन के लिए पूरी तैयारी कर ली है। किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने पर मरीजों का अब दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।