{"_id":"6a9563d078797dce7f0b7aae","slug":"video-grand-kalash-yatra-marks-the-commencement-of-the-shrimad-bhagwat-katha-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा
फतेहपुर सीकरी के कोटला मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा व्यास पंडित सुरेश चंद्र शर्मा के सानिध्य में पीत वस्त्र धारण कर महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा में सहभागिता की। कलश यात्रा कथा स्थल से शुरू होकर घंटाघर, संतोष नगर, जय श्रीराम मंदिर, सराफा बाजार, चूड़ी बाजार और मुख्य बाजार होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रीकृष्ण-राधा की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।कलश यात्रा में राजेश शर्मा, बाबूराम गौतम, पारस मित्तल, नरेश गोयल, भगत जी, जितेंद्र शर्मा, हनी गोयल, अमित सिंघानिया, बारिश मित्तल, अनीता मित्तल, विवेक गोयल, सुनील गोयल, नवल किशोर, अनूप सिंघल, रजत गोयल और कृष्ण कुमार सर्राफ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास पंडित सुरेश चंद्र शर्मा ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व और महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को कथा श्रवण का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।