{"_id":"6a97a938ae381064ea0a1c2b","slug":"lpg-consumers-get-7-more-days-for-e-kyc-cylinder-booking-may-be-suspended-without-verification-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी उपभोक्ता ध्यान दें: सात दिन का दिया गया समय, जरूर करा लें ये काम; नहीं तो बंद हो जाएगी सिलिंडर बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी उपभोक्ता ध्यान दें: सात दिन का दिया गया समय, जरूर करा लें ये काम; नहीं तो बंद हो जाएगी सिलिंडर बुकिंग
Wed, 02 Sep 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:12 AM IST
सार
आगरा में ई-केवाईसी नहीं कराने वाले 1.47 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं को सत्यापन के लिए सात दिन की अतिरिक्त मोहलत दी गई है। निर्धारित अवधि में ई-केवाईसी नहीं कराने पर संबंधित कनेक्शनों की सिलिंडर बुकिंग सुविधा निलंबित हो सकती है।
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर
- फोटो : संवाद
विस्तार
रसोई गैस कनेक्शनों के सत्यापन के लिए चल रही ई-केवाईसी प्रक्रिया की समय सीमा को सात दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह फैसला उन उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए लिया है, जिन्होंने अभी तक अपने कनेक्शन का सत्यापन नहीं कराया है।
विज्ञापन
Trending Videos
जिले में कुल 13.57 लाख एलपीजी कनेक्शन धारक हैं। इनमें से अब तक 12.10 लाख से अधिक उपभोक्ता ई-केवाईसी करा चुके हैं, जबकि 1.47 लाख उपभोक्ताओं ने अभी भी सत्यापन नहीं कराया है। ई-केवाईसी न होने के कारण इन उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर सिलिंडर बुकिंग की सुविधा निलंबित होने का गंभीर संकट मंडरा रहा था। उपभोक्ताओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रक्रिया को एक सप्ताह का विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम नागरिक आपूर्ति अजय नारायण सिंह ने बताया कि सभी 1.47 लाख शेष उपभोक्ता अगले सात दिनों के भीतर अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर या ऑनलाइन माध्यम से ई-केवाईसी की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करा लें। स्पष्ट किया कि निर्धारित 7 दिनों की समय सीमा समाप्त होने के बाद जिन खातों की ई-केवाईसी लंबित रहेगी, उन्हें भविष्य में सिलिंडर बुक कराने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।