{"_id":"6a9412f8edeb5abd71053ed6","slug":"video-first-state-run-women-polytechnic-is-ready-in-agra-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में पहली राजकीय महिला पॉलिटेक्निक तैयार, फैशन-टेक्नोलॉजी और होटल मैनेजमेंट होंगे कोर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में पहली राजकीय महिला पॉलिटेक्निक तैयार, फैशन-टेक्नोलॉजी और होटल मैनेजमेंट होंगे कोर्स शुरू
छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए रोहता में पहली राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है, जिसमें बालिकाओ के लिए फैशन टेक्नोलॉजी, फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट रोजगारपरक कोर्स संचालित किए जाएंगे। सभी पाठ्यक्रमों में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। कॉलेज की बिल्डिंग का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है। 1941.51 लाख रुपये की लागत से तैयार भवन का क्षेत्रफल 1684.49 वर्गमीटर है। नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 50 एकड़ में फैले महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण पूरा हो चुका है। हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही है। यहां छात्राओं को पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल और तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए आईसीटी लैब भी बनकर तैयार हो चुकी है। कॉलेज में शुरू होने वाले पाठ्यक्रम छात्राओं को शिक्षा के साथ रोजगार के अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। फैशन टेक्नोलॉजी के जरिए छात्राओं को डिजाइनिंग और इससे जुड़े तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षण मिलेगा, जबकि फार्मेसी के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर मिलेगा। वहीं , होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर छात्राएं होटल इंडस्ट्रीज में करियर बना सकेंगी। महिला पॉलिटेक्निक शुरू होने से जिले की छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कॉलेज में आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। आईसीटी लैब के माध्यम से छात्राओं को डिजिटल तकनीक से भी जोड़ा जाएगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।