{"_id":"6a946999f5edd38b080ad1b4","slug":"truck-fired-upon-in-mainpuri-one-person-killed-and-driver-injured-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी : दीवार में टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक पर फायरिंग, एक की मौत और चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी : दीवार में टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक पर फायरिंग, एक की मौत और चालक घायल
Sun, 30 Aug 2026 11:04 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:04 PM IST
सार
कुर्रा क्षेत्र के गांव जौराई निवासी कुलदीप कुमार ट्रक चालक हैं। उनके साथ 22 वर्षीय सुभाष कुमार गाड़ी पर क्लीनर था। रविवार रात करीब नौ बजे कुलदीप ट्रक लेकर भोगांव की ओर जा रहे थे। एलाऊ क्षेत्र में कुसमरा-मैनपुरी मार्ग पर गांव अघार से गुजरते समय ट्रक ने पूर्व प्रधान विनोद कुमार के मकान की दीवार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक ट्रक ने मकान की दीवार में टक्कर मार दी। इससे मकान से लगी बिजली की केबिल टूट गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को उतार कर उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह से ट्रक चालक जान बचाकर भागा तो पीछा कर रहे ग्रामीणों में से किसी ने ट्रक पर गोली चला दी, जिससे गोली लगने से घायल हो गया और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
कुर्रा क्षेत्र के गांव जौराई निवासी कुलदीप कुमार ट्रक चालक हैं। उनके साथ 22 वर्षीय सुभाष कुमार गाड़ी पर क्लीनर था। रविवार रात करीब नौ बजे कुलदीप ट्रक लेकर भोगांव की ओर जा रहे थे। एलाऊ क्षेत्र में कुसमरा-मैनपुरी मार्ग पर गांव अघार से गुजरते समय ट्रक ने पूर्व प्रधान विनोद कुमार के मकान की दीवार में टक्कर मार दी। टक्कर से बिजली की केबिल टूट गई।
विज्ञापन
इस बात पर ग्रामीणों ने ट्रक रोककर चालक और क्लीनर की पिटाई की। किसी तरह बचकर दोनों ट्रक लेकर भागे। पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने गांव संतोषपुर में ठेका के सामने अवरोध डालकर ट्रक रुकवा लिया। हमलावरों ने ट्रक पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे कुलदीप और सुभाष को गोली लग गई। हंगामा सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए तो हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरुण कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सिटी अशोक कुमार सिंह एलाऊ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घायल चालक कुलदीप को तत्काल अस्पताल भिजवाया। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। क्लीनर सुभाष की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।