फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth shot while sitting at a warehouse in Mainpuri referred to Saifai Medical Institute in critical condition

मैनपुरी में गोदाम पर बैठे युवक को मारी गोली: हालत गंभीर होने पर आयुर्विज्ञान सैफई रेफर, पत्नी के भाई पर आरोप

Sun, 30 Aug 2026 10:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Aug 2026 10:01 PM IST
सार

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में रविवार रात घर के पास गोदाम पर बैठे युवक को किसी ने गोली मार दी। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे पीजीआइ सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन पत्नी के भाई पर आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Youth shot while sitting at a warehouse in Mainpuri referred to Saifai Medical Institute in critical condition
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में रविवार रात घर के पास गोदाम पर बैठे युवक को किसी ने गोली मार दी। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे पीजीआइ सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन पत्नी के भाई पर आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र के गांव रुई निवासी 25 वर्षीय पुष्पेंद्र रविवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब घर पास अपने गोदाम पर बैठा था। तभी वहां कुछ लोग आए और गालियां देने लगे। तभी एक हमलावर ने पीछे से गोली चला दी। गोली पुष्पेंद्र की पीठ में जा लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो हमलावर भाग गए। 
विज्ञापन


पुष्पेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे पीजीआइ सैफई रेफर कर दिया है। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। पुष्पेंद्र के परिजन ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। जिसके चलते साले ने ही गोली मारी है। सीओ भोगांव का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed