{"_id":"6ac685a8627ff42ff70cbf65","slug":"video-farmer-chasing-cattle-from-his-field-dies-after-being-hit-by-vehicle-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोवंश को खेत से भगा रहे किसान की वाहन की चपेट में आने से माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोवंश को खेत से भगा रहे किसान की वाहन की चपेट में आने से माैत
आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में सोमवार रात खेत में घुसे गोवंश को भगाने गए एक किसान को आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किसान ने मंगलवार को आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव पूठा झील निवासी जसवंत सिंह (57) रोजाना अपने खेत में खड़ी बाजरे की फसल की रखवाली करने जाते थे। सोमवार रात करीब नौ बजे वह खेत पर रखवाली कर रहे थे, इसी दौरान गोवंश खेत में घुस आए। उन्हें भगाने के लिए जसवंत सिंह खेत से बाहर आगरा-फतेहाबाद मार्ग की ओर पहुंचे, जहां कौलारा झील के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने उन्हें उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान जसवंत सिंह की मौत हो गई। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई है। डौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।