{"_id":"6ac635b756942316140f5886","slug":"video-cab-payajal-oura-savaraja-blga-vayavasatha-ka-lkara-upabhakatao-ma-rashha-athhashasa-abhayata-sa-uthaya-mamal-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: पेयजल और सीवरेज बिलिंग व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में रोष, अधिशासी अभियंता से उठाया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: पेयजल और सीवरेज बिलिंग व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में रोष, अधिशासी अभियंता से उठाया मामला
जल शक्ति विभाग की पेयजल और सीवरेज बिलिंग व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। लंबे समय तक बिलिंग और भुगतान व्यवस्था बंद रहने के बाद करीब 14 माह की अवधि के बिल एरियर सहित एकमुश्त जारी किए जाने से उपभोक्ताओं पर अचानक आर्थिक बोझ पड़ गया है। इस समस्या को लेकर चंबा संघर्ष समिति, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवी वर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर राहत की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में डीके सोनी, सुरेश कश्मीरी, सत्य प्रकाश वेद, हरिंद्र सिंह, अशोक महाजन, लेख राज धीमान, ओम प्रकाश गुलेरिया, ओम प्रकाश गोस्वामी और सुभाष महाजन मौजूद रहे। प्रतिनिधियों ने कहा कि अगस्त 2025 में बिना स्पष्ट पूर्व सूचना के पेयजल और सीवरेज बिलों का भुगतान लेना अचानक बंद कर दिया गया था। उपभोक्ताओं ने कई बार विभाग से स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी। समिति ने चेताया कि समाधान नहीं हुआ तो जन असंतोष व्यापक रूप ले सकता है। वहीं अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा कहा कि वरिष्ठ नागरिकों संबधी समस्या अपने उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।