{"_id":"6ac630858b829dade70b7321","slug":"video-video-several-decisions-taken-at-the-monthly-meeting-of-the-bjp-solan-urban-mandal-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: भाजपा सोलन शहरी मंडल की मासिक बैठक में लिए कई निर्णय, शैलेंद्र गुप्ता ने की अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: भाजपा सोलन शहरी मंडल की मासिक बैठक में लिए कई निर्णय, शैलेंद्र गुप्ता ने की अध्यक्षता
भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल की मासिक बैठक सोलन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और वादा बनाम हकीकत दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन व रोष रैली निकाली जाएगी और लोगों को हकीकत बताई जाएगी। बैठक में सोलन जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सोलन जिला प्रभारी राजपाल सिंह और शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक अक्षय भरमौरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंडल द्वारा पूर्व में आयोजित विभिन्न संगठनात्मक और जनसेवा कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में भारतीय पायलट कैप्टन सुमित मच्छार और उनकी पूरी टीम के साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।