{"_id":"6a9154bccc6f94b389010e60","slug":"video-elderly-man-beaten-with-sticks-over-rs200-goat-breeding-fee-three-goats-allegedly-taken-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बुजुर्ग को डंडों से पीटा, पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बुजुर्ग को डंडों से पीटा, पुलिस ने बचाई जान
बाह। खेड़ा राठौर के करनपुरी गांव में बकरी गाभिन कराने के रुपये मांगने पर पड़ोसी गांव उदयपुर कला के युवकों ने बुजुर्ग को डंडों से पीट दिया। पीआरवी (पुलिस) ने बुजुर्ग की जान बचाई। आरोप है कि हमलावर 3 बकरियां भी अपने साथ ले गए।
करनपुरी के 60 वर्षीय सर्वेश कुमार ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर वह अपनी बकरी चरा रहे थे। तभी पड़ोस के गांव उदयपुर कला के 5-6 लड़के अपनी बकरी लेकर आए और गाभिन कराने की कहने लगे। गाभिन के बदले में 200 रुपये मांगने पर भड़के युवक डंडों से मारपीट करने लगे। जब वह जान बचाकर भागा, तो भी पीछा कर पीटते रहे। किसी ने 112 नंबर डायल कर दिया, जिस पर पहुंची पीआरवी ने जान बचाई। खेड़ा राठौर पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।