{"_id":"673467ac85b705b00e071136","slug":"video-ekathasha-para-sapatakasha-parakarama-ka-satha-sathha-sata-na-kaya-pahal-rajashara-amata-sanana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एकादशी पर सप्तकोशी परिक्रमा के साथ साधु-संतों ने किया पहला राजश्री अमृत स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एकादशी पर सप्तकोशी परिक्रमा के साथ साधु-संतों ने किया पहला राजश्री अमृत स्नान
उत्तर भारत के आगरा जनपद के प्रसिद्ध तीर्थ बटेश्वर में लोक मेला का आयोजन शुरू हो गया है। जिसे लेकर साधु संतों नागा साधुओं ने तीर्थ बटेश्वर में डेरा डाल लिया है। मंगलवार को एकादशी पर्व पर के अवसर पर साधु संतों ने पुलिस सुरक्षा में सप्तकोशीय परिक्रमा की, जिसका नेतृत्व निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 बाबा बालक दास महाराज ने किया।इस दौरान साधु संतों ने तलवारबाजी, गदाबाजी जैसे हेरतंगेज करतब दिखाए। इसके बाद, बटेश्वर के ब्रह्म लाल यमुना नदी यमुना घाट पर बाबा बालक दास के साथ सैकड़ों साधु संतों और नागा बाबाओं ने पहला राजसी अमृत स्नान किया।इस आयोजन को देखत हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बाह तहसील के तीर्थ धाम बटेश्वर में पुलिस चौकियों पर पुलिसकर्मी तैनात की गई है। आपको बता दें बाबा बालक दास और साधु संतों द्वारा कई वर्षों से तीर्थ धाम बटेश्वर में पांचवें कुंभ की मांग चली आ रही है। ताकि बटेश्वर का उद्धार हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।