{"_id":"6ab9032bb5ee93201b0916d6","slug":"video-district-magistrate-inspected-ramlila-maidan-and-janakpuri-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जिलाधिकारी ने किया रामलीला मैदान और जनकपुरी का निरीक्षण, कार्य समय से पूरा करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जिलाधिकारी ने किया रामलीला मैदान और जनकपुरी का निरीक्षण, कार्य समय से पूरा करने के दिए निर्देश
उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला महोत्सव की तैयारियों के बीच जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शनिवार को ऐतिहासिक रामलीला मैदान और भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रामलीला मैदान की चहारदीवारी, नाले की सफाई, रैंप निर्माण, दर्शक दीर्घा की रंगाई-पुताई और उच्च स्तरीय साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं और दर्शकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी बुनियादी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं। इसके बाद सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट पहुंचकर जनकपुरी की तैयारियों का जायजा लिया गया। राम बारात और जनकपुरी महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहा है। निरीक्षण के दौरान डीसीपी मनोज कुमार, एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, अपर नगरायुक्त शिशिर कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राघवेंद्र वर्मा, श्रीरामलीला कमेटी और जनकपुरी आयोजक समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।