{"_id":"6ac3e5b3bb5621e77e08ab69","slug":"video-dispute-over-tying-cow-turns-violent-two-booked-for-assault-and-threats-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गाय बांधने पर विवाद, मारपीट और धमकी के आरोप में दो पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गाय बांधने पर विवाद, मारपीट और धमकी के आरोप में दो पर प्राथमिकी दर्ज
आगरा के पिनाहट के थाना मंसूखपुरा क्षेत्र के गांव तोताराम की ठार में गाय बांधने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी मूला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अक्तूबर की शाम ग्राम समाज की जमीन पर रामकेश ने गाय बांध रखी थी। गाय को खूंटे पर ठीक से बांधने के लिए कहने पर रामकेश ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि इसी दौरान वीरेश ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में उसके गले और आंख के ऊपर चोट आई। पीड़ित ने दोनों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामकेश और वीरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी राजीव रंजन का कहना है कि दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।