Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cyclone-akwan-odisha-landfall-trains-cancelled-north-india-dense-fog-weather-alert

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा: ठंड ने भी दिखाए तेवर, आज ओडिशा के तट से टकराएगा तूफान अकवान

Fri, 20 Nov 2026 04:06 AM IST
देवेश त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 20 Nov 2026 04:06 AM IST
सार

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घने कोहरे और पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ती ठंड का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 नवंबर तक घने कोहरे की चेतावनी दी है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अकवान शुक्रवार को ओडिशा तट से टकरा सकता है।

विज्ञापन
cyclone-akwan-odisha-landfall-trains-cancelled-north-india-dense-fog-weather-alert
पंजाब-हरियाणा में 22 नवंबर तक घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के ऊपरी पहाड़ों पर तापमान शून्य से नीचे जाने के साथ ही उत्तर भारत में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 नवंबर तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इससे सुबह के समय सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव के बीच पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रात का तापमान अलग-अलग स्तर पर बना हुआ है। पंजाब के पटियाला में में न्यूनतम तापमान 9.3 और चंडीगढ़ में 10.4 डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश के मनाली में पारा 2.8 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि शिमला में 9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पूर्वी उत्तर प्रदेश में चलेंगी तेज हवाएं
उत्तराखंड के नैनीताल में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21 नवंबर को तेज हवा की संभावना जताई गई है। इससे रेल और सड़क यातायात के बाधित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज ओडिशा के तट से टकराएगा तूफान अकवान
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अकवान शुक्रवार को ओडिशा के तट पर पहुंचेगा। इसको देखते हुए अब तक तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य में 9,299 राहत शिविर बनाए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए 423 बचाव दल तैनात किए गए हैं। कई जिलों में शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। तूफान के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात शुक्रवार दोपहर तक उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों के बीच नरसापुर और पुरी के आसपास, गोपालपुर के पूर्व में टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंके 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। एजेंसी


ओडिशा में 69 ट्रेनें रद्द, 28 के समय बदले
चक्रवात अकवान के मद्देनजर पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर) ने एहतियात के तौर पर 19, 20 और 21 नवंबर को चलने वाली 69 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। एक अधिकारी ने बताया कि रद्द की गई ट्रेनों में लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस, वंदे भारत, यात्री और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें ओडिशा को पड़ोसी राज्यों से जोड़ती हैं। इसके अलावा 28 अन्य ट्रेनों का समय भी बदला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed