{"_id":"6a94130c92fbea65bb0add55","slug":"video-coaching-operator-dies-after-being-burnt-alive-in-fire-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आग में जिंदा जलकर कोचिंग संचालक की माैत, घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आग में जिंदा जलकर कोचिंग संचालक की माैत, घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
आगरा के सिकंदरा आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 10 में मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत हो गई। रविवार की सुबह दस बजे घर से धुआं निकलता देखकर काॅलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मरने वाले कोचिंग संचालक की पहचान विनय बोस पुत्र मनोरंजन बोस निवासी छत्तीसगढ़ जगतपुर के रूप में हुई है। विनय और उनके भाई सुनील बोस फरवरी 2026 से किराए पर मकान लेकर रह रहे थे। दोनों मकान में इंग्लिश स्पीकिंग समेत अन्य विषयों की कोचिंग चला रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह घर से धुआं उठते देखा तो शक हुआ। गेट खटखटाने पर भी अंदर से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस माैके पर पहुंची तो घर के अंदर विनय बोस मृत पड़े हुए थे। उनकी जिंदा जलकर माैत हो चुकी थी। लोगों ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मिलकर कोचिंग का संचालन करते थे। पुलिस ने जब उनके भाई के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो वह भी बंद मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।