{"_id":"6aabf888d6feaf7acf07acff","slug":"video-car-rams-into-auto-rickshaw-on-highway-half-dozen-people-injured-in-agra-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अनियंत्रित कार ने ऑटो में मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल; हाईवे पर मची चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अनियंत्रित कार ने ऑटो में मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल; हाईवे पर मची चीखपुकार
आगरा के रुनकता में हाईवे पर खन्ना पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सवारियों से भरे ऑटो से जा भिड़ी। टक्कर के बाद ऑटो आगे चल रहे दूसरे ऑटो से टकरा गया। हादसे में दोनों ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दो ऑटो हाईवे पर आगे की ओर चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आई एक कार अनियंत्रित हो गई और पहले एक ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे चल रहे दूसरे ऑटो से जा भिड़ा। हादसे में दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना करने वाली कार में चार लोग सवार थे। कार पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे में दिव्यांशु पुत्र हरिओम निवासी मुरेंडा थाना सिकंदरा, कलाम पुत्र रज्जाक निवासी रुनकता और ओमप्रकाश पुत्र भूरी सिंह निवासी साहदरा चुंगी, आगरा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।