{"_id":"6acd1d1942d7e4338b081eaa","slug":"video-buyer-duped-of-35-lakh-after-same-plot-was-sold-three-times-case-registered-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक ही जमीन का तीन बार बैनामा कर 35 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक ही जमीन का तीन बार बैनामा कर 35 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
आगरा के थाना किरावली क्षेत्र में एक ही जमीन का बार-बार बैनामा कर 35 लाख रुपये ठगने और धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। फतेहाबाद रोड (आगरा) के दुर्गा कॉम्प्लेक्स निवासी अर्जुन सिंह लोधी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने किरावली के इकराम नगर निवासी सुरेंद्र सिंह से 9 अप्रैल 2026 को कुल 0.2270 हेक्टेयर भूमि का बैनामा अपने व अपने पुत्र के नाम कराया था। इसके एवज में उन्होंने विक्रेता को बैंक चेक और नकद राशि मिलाकर कुल 35 लाख रुपये का भुगतान किया था। जब पीड़ित उक्त भूमि पर कब्जा लेने पहुंचे, तो आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि यह जमीन आरोपी सुरेंद्र सिंह द्वारा वर्ष 2010 में ही मंजू देवी को बेची जा चुकी है। इसके अलावा, विक्रेता ने यह भूमि 5 जुलाई 2024 को कुशपाल, विक्रम सिंह व नगेंद्र सिंह को भी बेच दी थी। इस जालसाजी के खिलाफ मंजू देवी द्वारा पूर्व में 4 दिसंबर 2025 को थाना कागारौल में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। जब पीड़ित ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे, तो उसने रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया। किरावली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी सुरेंद्र सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक अरविंद सिंह को सौंप दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।