{"_id":"6a91554588faff631d0a0d5d","slug":"video-bike-borne-robbers-snatch-womans-earring-her-ear-gets-torn-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाइक सवारों ने दंपती से कान के कुंडल लूटे, महिला का कान फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाइक सवारों ने दंपती से कान के कुंडल लूटे, महिला का कान फटा
फतेहाबाद। बाह-फतेहाबाद मार्ग पर खंडेर के पास बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपती को निशाना बनाकर महिला के कान से कुंडल झपट लिया। कुंडल खींचने से महिला का कान फट गया और वह बाइक से गिरकर घायल हो गई। वारदात के बाद बदमाश अरनोटा पुल की ओर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिला फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गढ़ी तिवारी निवासी हरिराम पुत्र रुमाल सिंह ने बताया कि घटना के समय वह पत्नी रूबी के साथ ससुराल पिनाहट जा रहे थे। तभी बाह-फतेहाबाद मार्ग पर खंडेर के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने रूबी के कान पर झपट्टा मार दिया। कुंडल रूबी की उंगली में फंस गया। बदमाश कुंडल खींचते हुए अरनोटा पुल की ओर भागे, जिससे उसका कान फट गया और वह बाइक से गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस की टीमें लगाई गई हैं और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।