{"_id":"675dbe04e3d4ea9140095cd4","slug":"not-murder-the-old-woman-died-due-to-septicemia-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-128672-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हत्या नहीं, सेप्टीसीमिया बीमारी से हुई थी वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हत्या नहीं, सेप्टीसीमिया बीमारी से हुई थी वृद्धा की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:49 PM IST
Link Copied
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में वृद्धा की लूट के विरोध में हत्या की कहानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बदल गई है। दरअसल महिला की मौत किसी प्रहार से नहीं बल्कि सेप्टीसीमिया नाम की बीमारी की वजह से हुई थी। पुलिस का भी शक यकीन में बदल गया है कि किसी परिचित ने ही मौके का फायदा उठाया है। एसपी का कहना है कि जल्द ही घर से ले जाए गए जेवर और नगदी को बरामद कर आरोपी को पकड़ा जाएगा। भोगांव क्षेत्र के गांव असफपुर निवासी नन्हीं देवी (95) बृहस्पतिवार की रात को घर में अकेली थीं। दो पुत्र व अन्य परिजन रिश्तेदारी में हुई गमी में गए थे। शुक्रवार की सुबह वृद्धा का शव चारपाई पर मिला था। मुंह से हल्का खून आ रहा था। परिजन की ओर से घर से कुछ जेवर लूटे जाने की बात कही गई थी। वहीं वृद्धा की हत्या करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लूट के दौरान हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी विनोद कुमार की ओर से खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। वहीं वृद्धा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या के आरोप दरकिनार कर दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सेप्टीसीमिया बताई गई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस का भी शक यकीन में बदल गया है कि किसी परिचित ने ही वृद्धा की मौत का फायदा उठाने का काम किया है। पुलिस के सामने सवाल ये है कि ऐसा करने वाला आखिर कौन शख्स हो सकता है, जिसे इस मौत से कोई लाभ हो सकता है। पूरे मामले में एसपी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस जल्द ही घटना का सही अनावरण कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।